दो मार्च 2013 को हुई थी सीओ जियाउल हक की हत्या
माना जा रहा है कि विधायक राजाभैया और उनके करीबी एमएलसी गोपाल सिंह से भी पूछताछ की जा सकती है। इस मामले में कभी राजाभैया के बेहद करीबी रहे गुलशन यादव भी नामजद हैं। इस समय गुलशन यादव की राजाभैया से अदावत चल रही है। सपा ने गुलशन यादव को 2022 के विधानसभा चुनाव में राजाभैया के खिलाफ मैदान में उतारा था। कड़ी टक्कर में गुलशन यादव पराजित हो गए थे। बता दें कि सीओ जियाउल हक की हत्या हथिगवां थाना क्षेत्र के बलीपुर में दो मार्च 2013 को हुई थी।