फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : युवक की गोली मारकर हत्या, शव को सई नदी में फेंका, आशनाई में वारदात की आशंका

Sat, 24 Jun 2023 12:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

शुक्रवार की देर रात उदयपुर थाना क्षेत्र के पूरेबसावन राहटीकर में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक अपने ननिहाल में कई सालों से रहता था। हत्या के पीछे प्रेम प्रपंच का मामला बताया जा रहा है। फिलहाल घटना के सही कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
दीपक सिंह उर्फ सोनू। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर थाना क्षेत्र के पूरेबसावन राहटीकर में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटनास्थल पर खून के निशान, टीशर्ट और कारतूस का खोखा बरामद किया गया है। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारों ने शव को रायबरेली इलाके के सलोन इलाके में सई नदी में फेंक दिया। हत्यारों का सुराग नहीं लग सका है। हालांकि आशनाई के शक में हत्या की आशंका जाहिर की जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


नगर कोतवाली इलाके के केशवरायपुर का मूल निवासी दीपक सिंह उर्फ सोनू (22) पुत्र सुरेश सिंह की ननिहाल उदयपुर थाना क्षेत्र के पूरेबसावन राहटीकर में थी। वह तीन चार साल से अपने नानी के घर ही रहता था। शुक्रवार की देर रात उसकी गांव में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई।  हत्यारों ने शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे रायबरेली के सलोन इलाके में सई नदी में फेंक दिया।

घटनास्थल से युवक का खून से सना टीशर्ट और कारतूस का खोखा बरामद हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। प्रथम दृष्टया आशनाई में हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें