फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजनों की शिकायत पर प्रेमिका के साथ कोतवाली पहुंचा युवक

विज्ञापन
लालगंज कोतवाली में परिजनों के शादी के लिए तैयार होने पर घर जाने को तैयार प्रेमी युगल। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
प्रेम परवान चढ़ा और परिजन शादी के लिए तैयार नहीं हुए तो प्रेमी युगल घर से भाग निकले। पुलिस से शिकायत के बाद प्रेमिका को लेकर युवक कोतवाली पहुंच गया। यहां प्रेमी युगल साथ रहने की जिद पर अड़ गए। दोनों पक्षों के बीच घंटों चली पंचायत के बाद परिजन भी शादी के लिए तैयार हो गए।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के श्रीरामपुर निवासी पारसनाथ की बेटी सोनी का कुंडा इलाके के हीरालाल पटेल एक-दूसरे को पसंद करते हैं। दोनों के परिजन शादी के लिए तैयार नहीं हो रहे थे। इस पर प्रेमी युगल घर छोड़कर भाग निकले। युवती के पिता पारसनाथ ने लालगंज कोतवाली में मामले की शिकायत की।
विज्ञापन

पुलिस की सख्ती के बाद युवक प्रेमिका को लेकर कोतवाली पहुंच गया। कोतवाल ने बताया कि दोनों बालिग हैं। घरवाले भी शादी के लिए तैयार हो गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें