फतनपुर के रहेटुआ निवासी घनश्याम पटेल अपना दल के जोन अध्यक्ष हैं। बेटा अजीत पटेल (25) उत्तराखंड में डेयरी प्रोडक्शन मैनेजर के पद पर कार्यरत था। दिवाली पर घर आया था। रविवार की रात में भोजन करने के बाद वह सोने चला गया। सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों में फंदा लगाकर जान देने की चर्चा कर रहे हैं लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
अजीत की पत्नी बिंदु देवी करीब दो माह से मायके में थी। पति की मौत की खबर मिलते ही वह ससुराल पहुंची। अजीत का डेढ़ वर्ष का बेटा आयन है। बड़ा भाई रेलवे में नौकरी करता है। थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर ही मौत का सही कारण पता चल पाएगा। परिजनों से पूछताछ की गई है लेकिन वह भी स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहे हैं।