फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू बस की टक्कर से युवक की मौत, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

विज्ञापन
जेठवारा थाना क्षेत्र के पूरनपुर खास में बस की टक्कर से युवक की मौत के बाद मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
जेठवारा इलाके में सोमवार को दुग्ध डेयरी से दूध लेने जा रहे युवक को बेकाबू बस ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। खबर मिलने पर रोते-बिलखते परिवारीजन मौके पर पहुंचे। घटना से गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया। खबर मिलने पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद किसी तरह लोगों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

जेठवारा थाना क्षेत्र के पूरनपुर खास गांव निवासी अंकित सरोज उर्फ राजा (22) सोमवार को दूध लेने के लिए साइकिल से पूरनपुर खजूर स्थित दुग्ध डेयरी पर जा रहा था। इस दौरान प्रतापगढ़ से कुंडा की ओर जा रही तेज रफ्तार बस ने उसे टक्कर मार दी। अंकित साइकिल समेत बस के पहिये में फंसकर काफी दूर तक घसीटता चला गया। आसपास के लोगों के शोर मचाने पर चालक ने बस की स्पीड धीमी कर दी। माजरा समझ में आने के बाद वह बस लेकर भाग निकला।
अंकित की मौके पर ही मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत की खबर सुनकर परिजन रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। आक्रोशित लोगों ने घटनास्थल पर शव रखकर जाम लगा दिया। परिजन जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। सूचना मिलने पर जेठवारा पुलिस मौके पर पहुंची। इकलौते बेटे का शव देखते ही मां सुकलहिन बेहोश हो गई।
विज्ञापन

बहनें भी भाई के शव से लिपटकर रोती रहीं। अंकित चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद परिजन पुलिस की सुपुर्दगी में शव देने को राजी हुए। इस मामले में मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें