फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्पदंश से युवक की मौत, मचा कोहराम

विज्ञापन
नगर कोतवाली के महुली में सर्प दंश से युवक की मौत पर बिलखते परिजन। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
सर्पदंश से युवक की मौत हो गई। जिससे घर में कोहराम मच गया। झाड़फूंक कराने के लिए परिजन उसे लेकर जौनपुर समेत अन्य स्थानों पर भटकते रहे, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के मुहली निवासी राजू ऊमरवैश्य (27) पुत्र रमेश ऊमरवैश्य को बुधवार की रात घर में सांप ने डस लिया। उसकी चीख सुनकर परिवार के लोग उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल ले आए। यहां डाक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। प्रयागराज में डाक्टरों ने राजू को मृत घोषित कर दिया। परिजन रोते बिलखते हुए शव लेकर घर पहुंचे। जिससे कोहराम मच गया।
इस बीच लोगों ने बताया कि जौनपुर के बदलापुर में झाड़फूंक कर सर्पदंश से पीड़ित लोगों को ठीक किया जाता है। परिजन शव लेकर बदलापुर चले गए। वहां देखने के बाद झाड़फूंक करने वाले ने जवाब दे दिया। इसके बाद परिजन राजू को लेकर सुलतानपुर के लोहरामऊ चले गए।
विज्ञापन

वहां भी झाड़फूंक करने वाले ने देखने के बाद ठीक कर पाने में खुद को नाकाम ठहराया। इसके बाद लोग राजू को नई जिंदगी मिल जाए। इसके लिए किशुनगंज लाया। वहां भी न में जवाब मिला। जिसके बाद परिजन शव लेकर घर लौट आए। मृतक की पत्नी व दो साल की बेटी का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

मृतक राजू उमरवैश्य। फाइल फोटो- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें