डंपर की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी सांगीपुर ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले में तहरीर मिलती है डंपर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
उदयपुर थाना के जोधेपुर बेंदुअन निवासी दयाराम गुप्ता का बेटा सूरज (20) सोमवार की देर शाम अठेहा बाजार से साइकिल से घर लौट रहा था। बैंक ऑफ बड़ौदा के पास अमेठी की तरफ से आ रहे डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी। गंभीर हालत में युवक को परिजन सीएचसी ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा था और मजदूरी करता था। एसओ राधेबाबू ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।