फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मशीन में उतरे करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। नगर पंचायत अंतू के जोलहटी वार्ड निवासी नितेश सरोज (22) घर पर ही रहकर मशीन से दोना -पत्तल बनाते हैं। उनके पिता सऊदी अरब में रहते हैं।
विज्ञापन

शनिवार को दोपहर करीब दो बजे वह घर पर दोना-पत्तल की खराब पड़ी मशीन को ठीक कर रहे थे। इसी दौरान मशीन में बिजली का करंट उतर आया। करंट की चपेट में आने से नितेश सरोज मशीन में चिपक गए। उनकी मां ने छुड़ाने का प्रयास किया तो उन्हें भी हल्का करंट लगा। तब तक हल्ला गुहार मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तथा लाइट बंद कर उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर चले आए। थानाध्यक्ष अभिषेक सिरोही ने बताया कि करंट से मौत होने की कोई तहरीर अभी नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें