फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: टीईटी के सवाल नहीं हल कर सकी छात्रा तो दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के अस्थवां में टीईटी के सवाल नहीं हल कर पाने से परेशान छात्रा ने शनिवार को फंदे से झूलकर खुदकुशी कर ली। परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अस्थवां निवासी श्रीनाथ यादव की बेटी पूजा (24) शिक्षक पात्रता परीक्षा देने दो जुलाई को प्रयागराज गई थी। परिजनों ने बताया कि प्रश्नपत्र बेहतर ढंग से हल न कर पाने के कारण वह बहुत परेशान थी। तनाव में होने के कारण शनिवार की सुबह करीब 10 बजे वह दूसरी मंजिल के कमरे में पंखे के चुल्ले में दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

काफी देर तक कमरे से बाहर न आने पर परिजन परेशान हो गए। कमरे की खिड़की से देखने पर वह फंदे पर झूलती मिली। बेटी की मौत से परिजनों में चीख पुकार मच गई। सीओ कुंडा शिव नारायण वैस ने बताया कि परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें