फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: रास्ते की समस्या को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक

Thu, 08 Oct 2026 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
कुंडा के कोटा भवानीगंज गांव में टावर पर चढ़ा युवक। संवाद
विज्ञापन
क्षेत्र के कोटा भवानीगंज में रास्ते की समस्या का निस्तारण न होने से नाराज युवक सुबह करीब दस बजे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। पुलिस ने समस्या के निस्तारण का आश्वासन देकर उसे नीचे उतरवाया। युवक की हरकत से मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

कुंडा कोतवाली क्षेत्र के कोटा भवानीगंज निवासी अशोक सरोज बृहस्पतिवार की सुबह करीब दस बजे टावर पर चढ़कर कूदने की धमकी देना शुरू कर दिया। भीड़ जुटने के बाद पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी तहसील प्रशासन को दी। पुलिस कर्मी ने उसके मोबाइल पर फोन कर समस्या पूछी। बताया कि उसके पास आवास नहीं है। पत्नी सुमन दिव्यांग है। दो बेटियां हैं। आवास के साथ आवागमन के लिए रास्ता नहीं है। करीब एक घंटे तक चले मान मनौव्वल के बाद सुबह करीब 11 बजे उसे नीचे उतारा गया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम अजय यादव का पारा चढ़ गया। उन्होंने युवक को जेल भेजने का आदेश दिया। एसडीएम के आदेश प्रति ग्रामीणों ने नाराजगी जताई।
ग्रामीणों की नाराजगी देख एसडीएम कोटा भवानीगंज पहुंच गए। रास्ता न होने के कारण एसडीएम पीड़ित के घर तक नहीं पहुंच सके। ग्रामीणों ने बताया कि रास्ते में पुराने जर्जर आवास के जमींदोज होने की जानकारी दी। गांव के एक-दूसरे पीड़ित परिवार की भी जानकारी ग्रामीणों ने एसडीएम को दी। एसडीएम ने समस्या निस्तारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें