डीएलएड की पढ़ाई करने वाली छात्रा से जबरन शादी के लिए धमकी के मामले में पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आए दिन युवक के धमकी भरे मैसेज से परिजन परेशान हैं।
अंतू थाना क्षेत्र की रहने वाली एक छात्रा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि वह रानीगंज अजगरा स्थित एक डिग्री कॉलेज में डीएलएड तृतीय सेमेस्टर की छात्रा है। उसके मोबाइल पर अज्ञात युवक कई अलग- अलग नंबरों से फोन करके जबरन शादी करने का दबाव बना रहा है। अश्लील बातें करता है। उसके नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर अश्लील मैसेज करता है। शादी न करने पर उसे व उसके परिवार वालों को जान से मारने की धमकी देता है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर अज्ञात युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ सिटी करिश्मा गुप्ता ने बताया कि जिन नंबरों से मैसेज व काल की गई। उनके कॉल डिटेल निकालकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
ट्रेन की टक्कर से वृद्ध की मौत
बीरापुर। फतनपुर थाना क्षेत्र के सिलौंधी उडीचा निवासी बजरंग बहादुर कान व जुबान से दिव्यांग था। बुधवार की शाम अपने किसी मित्र के यहां गया था। वापस आते समय प्राथमिक विद्यालय मसौली के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय हावड़ा अमृतसर ट्रेन के चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। खबर मिलने पर घर में कोहराम मच गया।संवाद