कोतवाली देहात के मतुई नमक सायर गांव में रविवार रात फर्राटा पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सोमवार को परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
रविवार की रात करीब नौ बजे नितिन सिंह (18) पुत्र बब्बू सिंह अपने कमरे में सोने गया था। इसी दौरान फर्राटा पंखे में उतरे करंट की चपेट में आ गया। गंभीर हालत में परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सीओ सिटी आशुतोष मिश्रा ने बताया कि शव का पंचनामा किया गया मगर परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। सोमवार को शव का अंतिम संस्कार हुआ।