फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: शादी के दूसरे दिन करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हथिगवां के अर्जुनपुर धीमी में सोमवार की रात मिक्सर में मसाला पीसने के दौरान करंट की चपेट में आने से रामकुमार की मौत हो गई। इससे दूसरी शादी की खुशियां 24 घंटे बाद ही मातम में बदल गई। घटना से परिजन रोते बिलखते रहे।
विज्ञापन

अर्जुनपुर धीमी निवासी रामकुमार प्रजापति मेहनत मजदूरी कर परिवार का गुजर बसर करता था। नौ माह पूर्व पहली पत्नी साधना देवी ने बेटे शोभित को जन्म देने के बाद दम तोड़ दिया। रामकुमार ने परिजनों की रजामंदी से रविवार को शकरदहा की रहने वाली शिवकुमारी से मंदिर में दूसरा विवाह किया। खुशियों के बीच वह शिवकुमारी को लेकर अपने घर आया। सोमवार की रात करीब आठ बजे वह मसाला पीसने के लिए मिक्सर चला रहा था। अचानक वह करंट की चपेट में आ गया। यह देख परिवार के लोग दौड़ पड़े। आनन-फानन में उसे सीएचसी कुंडा लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही परिजन रोने बिलखने लगे। पल भर में शादी की खुशियां गम में बदल गई। मासूम शोभित के सिर से पिता का साया छिन गया। हथिगवां थानाध्यक्ष नंदलाल ने बताया कि अभी उन्हें कोई जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें