फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, मां जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतनपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार के रहने वाले आनंद सोनी की मंगलवार रात करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। उसे बचाने दौड़ी मां भी झुलस गई। हादसे के बाद घर में मातम पसरा रहा।
विज्ञापन

बीरापुर निवासी 18 वर्षीय आनंद सोनी मंगलवार की देर रात नहाने गया था। स्नान कर लौटा तो उसकी आंख में कोई तिनका चला गया। परिवार के लोगों ने उसे पंखे के आगे बैठा दिया। पंखा पकड़कर घुमाते समय वह करंट की चपेट में आ गया। उसकी चीख सुनकर मां उसे बचाने पहुंची। वह भी करंट की चपेट में आ गई। इस बीच पहुंचे परिजनों ने किसी तरह पंखे का तार बोर्ड से निकाला।
आननफानन झुलसे आनंद सोनी का उपचार करने के लिए बाजार के ही एक प्राइवेट चिकित्सक को बुलाया गया। चिकित्सक की सलाह पर परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज जा रहे थे। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक दो भाइयों में छोटा था। एक वर्ष पहले उसके पिता की मौत हो चुकी है। इस घटना से परिजन रोते बिलखते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें