फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: कार की टक्कर से युवक की मौत, पिता घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
आसपुर देवसरा-पट्टी मार्ग के बीबीपुर बारडीह गांव के निकट तेज रफ्तार कार चालक ने काम पर जा रहे राजमिस्त्री की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टर ने बेटे को मृत घोषित कर दिया। पिता को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन

आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के आमापुर बाजार निवासी मोतीलाल 55 राजमिस्त्री का काम करते हैं। उनके साथ पुत्र अजय गौतम भी हाथ बंटाता था।
दोनों सुबह घर से काम पर जाने के लिए बाइक से निकले। सुबह लगभग 10:30 बजे बाइक लेकर अजय बीबीपुर बारडीह गांव के निकट पहुंचे तो पट्टी की तरफ से जा रही तेज रफ्तार कार से बाइक की आमने-सामने सीधी भिड़ंत हो गई।
इसमें बाइक आगे से पूरी तरीके क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों बाइक सवार पिता पुत्र सड़क पर गिर गए। मौके से कार चालक वाहन लेकर भाग निकला। स्थानीय लोगों की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

दोनों को सीएचसी भेजा। जहां पर डॉक्टरों ने अजय गौतम को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसके पिता मोतीलाल की स्थिति गंभीर बताई गई। उप निरीक्षक इंद्रेश प्रजापति पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे। पूरे मामले की जानकारी ली। सीएचसी के डॉक्टर नीरज सिंह ने बताया कि दोनों को इलाज के लिए लाया गया था।
विज्ञापन

इसमें अजय की मृत्यु हो चुकी थी। जबकि मोतीलाल की स्थित गंभीर होने के कारण जिला मुख्यालय भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें