फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: ट्रक के पहिये के नीचे आया सिर, युवक की मौत

विज्ञापन
मृतक श्यामू धरिकार। फाइल फोटो
विज्ञापन
रमईपुर दिशनी में सोमवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे तेज रफ्तार ट्रक से टकराकर बाइक सवार चाचा-भतीजे सड़क पर गिर गए। इसी दौरान ट्रक के पहिये के नीचे सिर आने से चाचा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, भतीजा भी गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक को सीज कर दिया है।
विज्ञापन


पट्टी कोतवाली क्षेत्र के सरमा निवासी श्यामू (40) सोमवार की सुबह भतीजे धर्मेश (34) के साथ बाइक से पृथ्वीगंज बाजार दूध लेने जा रहे थे। पट्टी-पृथ्वीगंज मार्ग स्थित रमईपुर दिशनी के पास सड़क किनारे बांस लटका हुआ था। बांस से ट्रक को बचाने के लिए चालक ने बाएं तरफ से वाहन को घुमा दिया।
इसी दौरान पीछे से आ रही बाइक असंतुलित होकर आगे चल रहे ट्रक के पिछले पहिये से टकराकर पलट गई। इसी दौरान श्यामू का सिर ट्रक का पहिये के नीचे आ गया। मौके पर ही श्यामू की मौत हो गई।
विज्ञापन

घायल धर्मेश को सीएचसी पट्टी से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। राहगीरों के दौड़ाने पर चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी पर पत्नी ज्योति, पिता राधेश्याम और मां राधा बेसुध हो गईं। मृतक के एक बेटा और बेटी है।
विज्ञापन


वर्जन-

मृतक के परिजन ने ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी है। ट्रक को सीज कर दिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।-

मनोज रघुवंशी, सीओ पट्टी

मृतक श्यामू धरिकार। फाइल फोटो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें