फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: वैकल्पिक फीडर बनेगा, तीन हजार उपभोक्ताओं को होगी सहूलियत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबागंज उपकेंद्र के उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। फीडर में तकनीकी खामी की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित होने पर उन्हें लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। जब तक फीडर की तकनीकी खामी दूर नहीं होगी, तब तक के लिए वैकल्पिक फीडर के जरिये उन्हें बिजली मिलेगी।
विज्ञापन

बिजली निगम ने नए वैकल्पिक फीडर का प्रस्ताव भेजा है। इसके अलावा फीडरों के भार का संतुलन भी बनाया जाएगा। इसमें करीब एक करोड़ रुपये खर्च होंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले महीने में नए फीडर का कार्य शुरू हो जाएगा।

शहर की बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने की तैयारी है। रूपापुर की नई मेनलाइन बनकर तैयार हो गई है। अब टेस्टिंग होनी बाकी है। इधर, दहिलामऊ की मेनलाइन जो सेनानी नगर के आबादी वाले इलाके से होकर गुजरी है, उसकी भी शिफ्टिंग का कार्य प्रगति पर है। शहर के बाबागंज विद्युत उपकेंद्र के फीडरों को बेहतर बनाने की कवायद है। यहां मौजूदा समय में तीन फीडर हैं, इससे करीब नौ हजार से अधिक उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन

शहर के बाबागंज, निर्मल तिराहा, पंजाबी मार्केट, सदर बाजार, जेल रोड, चौक, पल्टन बाजार सहित शहर के प्रमुख बाजार उपकेंद्र से जुड़े हैं। किसी एक फीडर पर अगर तकनीकी दिक्कत आती है तो उस फीडर के उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ जाती है।
एक फीडर पर करीब तीन हजार उपभोक्ता जुड़े हैं। खामी होने पर लंबा इंतजार करना पड़ता है। इससे अब जल्द ही निजात मिलने वाली है। उपकेंद्र पर एक नया वैकल्पिक फीडर बनेगा। इससे निर्बाध आपूर्ति की जाएगी। विद्युत विभाग की ओर से इसका प्रस्ताव भेजा गया है। जेई अरविंद कुमार ने बताया कि वैकल्पिक फीडर बनाने की पहल है ताकि बिजली व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें