फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, साथी की हालत नाजुक

Mon, 16 Feb 2026 04:30 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

प्रयागराज-लखनऊ राजमार्ग पर रविवार की देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से पलएं दुधिया के रहने वाले अनिल पटेल की मौत हो गई। हादसे में उसका साथी रोहित घायल हो गया। खबर मिलने पर परिजन रोते बिलखते अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की मौत। - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज-लखनऊ राजमार्ग पर रविवार की देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से पलएं दुधिया के रहने वाले अनिल पटेल की मौत हो गई। हादसे में उसका साथी रोहित घायल हो गया। खबर मिलने पर परिजन रोते बिलखते अस्पताल पहुंचे।

प्रयागराज जनपद के नवाबगंज थाना क्षेत्र के लालगोपालगंज के दुधिया पलएं रोहित पटेल (25) गांव के ही अपने साथी अनिल पटेल (26) के साथ बाइक से निमंत्रण में शामिल होने के लिए कुंडा की ओर निकले। हथिगवां के भदरी टोल टैक्स के करीब अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दिया। बाइक में जोरदार टक्कर से दोनों हवा में उछलने के बाद सड़क पर सिर के बल गिर पड़े। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में उनकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। तेज आवाज व घायलों की चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग दौड़ पड़े।

विज्ञापन


आनन-फानन में दोनों को सीएचसी कुंडा पहुंचाया गया। जांच के बाद चिकित्सक ने रोहित पटेल को मृत घोषित कर दिया। घायल अनिल पटेल की हालत गंभीर देख एसआरएन रेफर कर दिया। घटना के बाद पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है। पुलिस का दावा है कि मवेशी से टकराने के कारण घटना हुई है। कुंडा सीओ अमरनाथ गुप्ता ने बताया कि मृतक के परिवार वालों ने कोई तहरीर नहीं दी है। छानबीन के दौरान मवेशी से बाइक के टकराने की बात सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें