फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : चचेरे भाइयों की संदिग्ध दशा में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Mon, 16 Feb 2026 11:54 AM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

कुंडा कोतवाली क्षेत्र के बरई गांव निवासी दो चचेरे भाइयों की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। 28 वर्षीय विनोद कुमार हेला और 24 वर्षीय शनि हेला नगर पंचायत लालगोपालगंज में सफाईकर्मी थे।
विज्ञापन
हत्या। - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुंडा कोतवाली क्षेत्र के बरई गांव निवासी दो चचेरे भाइयों की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। 28 वर्षीय विनोद कुमार हेला और 24 वर्षीय शनि हेला नगर पंचायत लालगोपालगंज में सफाईकर्मी थे। वह रोज की तरह रविवार शाम ड्यूटी के बाद साथ घर के लिए निकले थे। कुछ देर बाद मानिकपुर के लाटतारा के पास एक युवक की सड़क हादसे में मौत की सूचना मिली। परिजनों ने पहुंचकर शव की पहचान विनोद के रूप में की। पुलिस ने इसे हादसा बताया है, लेकिन साथ निकला शनि लापता था। तलाश के दौरान उसका शव सीएचसी कुंडा में मिला, जिस पर गहरे चोट के निशान थे और उसे वहां कौन लाया, यह भी स्पष्ट नहीं हो सका। दोनों साथ निकले, फिर अलग-अलग जगह शव मिलने से परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें