फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बोर्ड ठीक करते समय करंट लगने से युवक की मौत, कोहराम

Tue, 01 Aug 2023 08:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। बिजली का बोर्ड सही करते समय करंट से युवक झुलस गया। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर ट्रामा सेंटर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी होने पर पत्नी बदहवास हो गयी और परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के नेवाज खां निवासी 32 वर्षीय लियाकत अली मंगलवार शाम करीब पांच बजे घर में बिजली बोर्ड ठीक कर रहा था। इसी बीच वह करंट की चपेट में आ गया। आनन फानन में परिजन उसे लेकर ट्रामा सेंटर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने लियाकत को मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी होते ही परिजनो में कोहराम मच गया। पत्नी बदहवास हो गयी। मृतक गांव में रहकर मजदूरी का करता था। उसकी दो पुत्रियां फीसा व जीना तथा पुत्र अयान है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें