फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: सपादित-घर के बाहर शव दफनाने की जिद पर अड़े, दो घंटे बाद खेत में दफनाया

Mon, 31 Jul 2023 09:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
- रास्ते में शव रखकर कर रहे थे गिरफ्तारी की मांग, हंगामा देख पहुंची फोर्स
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुंडा। कोतवाली के विदासिन में रविवार की शाम पायल के विवाद में पति ने पत्नी को पीटकर मार डाला था। इससे आक्रोशित मायके वाले सोमवार को शव घर के बाहर दरवाजे पर दफनाने की जिद पर अड़े रहे। पुलिस से उनकी तीखी झड़प भी हुई। करीब दो घंटे बाद खेत में शव दफनाने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। उधर, घायल पति समेत तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विदासिन निवासी विमलेश ने रविवार की शाम पत्नी विनीता के सिर पर लाठी-डंडे से प्रहार कर उसे मौत के घाट उतार दिया था। मामले में मृतका की भाभी गुड्डी देवी की तहरीर पर पुलिस ने पति विमलेश कुमार, ससुर राम बहादुर पटेल, सास अनारा देवी के खिलाफ गाली गलौज, दहेज के लिए मारपीट कर हत्या करने का मुकदमा दर्ज कर लिया। सोमवार दोपहर बाद पोस्टमार्टम के बाद मायके वाले शव लेकर विदासिन लौटे और रास्ते में रखकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पहुंचे मनगढ़ चौकी प्रभारी उन्हें समझाने का प्रयास करते रहे लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं था। घर से कुछ दूरी पर हंगामा कर रहे मायके वाले मृतका का शव घर के बाहर दरवाजे पर दफनाने की जिद पर अड़े थे। शाम चार बजे कुंडा कोतवाल कमलेश पाल भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। करीब दो घंटे बाद परिजन खेत में शव दफनाने को तैयार हुए। पुलिस की मौजूदगी में शव दफनाया गया। कोतवाल कमलेश ने बताया कि अभी आरोपी पति की हालत गंभीर है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें