घर से पांच सौ मीटर दूर रेल लाइन के पास युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। शव को क्षत विक्षत देख परिजन रोने बिलखने लगे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।
अंतू थाना क्षेत्र के भवानीपुर बहकटान निवासी नफीस उर्फ फोटो (27) मुंबई में सिलाई का काम करता था। एक साल पहले उसकी शादी हुई थी। शादी के दो माह बाद ही पत्नी नाराज होकर मायके चली गई। परिजनों ने बताया कि पत्नी के न लौटने पर वह गुमशुम रहने लगा। बृहस्पतिवार को वह काफी परेशान था। शुक्रवार की भोर में करीब पांच बजे घर से पांच सौ मीटर दूर रेल लाइन पर ट्रेन के सामने कूद कर जान दे दी। घर में नफीस को न देख परिजन खोजबीन करने लगे। शव रेलवे लाइन पर देख परिजन रोने बिलखने लगे। मृतक तीन भाइयों मे छोटा था। थाना प्रभारी आनंदपाल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है।