फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र दिखाकर रोडवेज से नहीं कर सकेंगे सफर

Sun, 17 Sep 2023 09:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापगढ़। रोडवेज बस में अब फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र पर यात्रा नहीं कर सकेंगे। शनिवार देर शाम जूम मीट पर परिचालकों को कार्यशाला के माध्यम से फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र की पहचान करने की बारीकियां समझाई गईं। इसके अलावा प्रमाण पत्र की पुष्टि करने के लिए मोबाइल के जरिये जांचने के बारे में भी बताया।
एआरएम ने कहा, गूगल पर यूडीआईडी को सर्च करते हुए प्रमाण पत्र, यात्री के मोबाइल नंबर तथा अन्य जानकारी दर्ज करते हुए प्रमाण पत्र की असलियत की पहचान करने की तरकीब बताई। फ्राड से बचने के लिए सभी परिचालकों को ऐसे यात्रियों को चिह्नित करने का भी निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
फर्जी कार्डों के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जाता है। अगर कोई दिव्यांगता प्रमाणपत्र या कार्ड लेकर यात्रा करता है और फर्जी पाया जाएगा तो उस पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
- पीके कटियार, एआरएम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें