पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक ने जारी किया पत्र, विभाग कर रहा तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। मकानों में पहले की व्यवस्था में लगी केबल को कट कर बाईपास का खेल पकड़ने में बिजली विभाग की टीम का सिरदर्द बढ़ा रहा था। पूर्वाचंल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक की ओर से अब नया प्रगोग उपभोक्ता के मकान तक आरमर्ड केबल लगाने का फरमान जारी किया है।
जिले के लगभग 63 हजार के करीब घरेलू कनेक्शन धारकों के साथ ही नए उपभोक्ताओं का विद्युत विभाग की ओर से नया झटका मिलेगा। दरसअल चेकिंग अभियान चलाने के बाद भी चालाकी कर 40 प्रतिशत उपभोक्ता केबल कट कर बाईपास से बिजली चोरी में संलिप्त हैं। अब नए प्रयोग से मीटर बाईपास पर पूरी तरह से लगाम लगेगी। पहले चरण में नए कनेक्शन धारकों को 25 मीटर की आरमर्ड केबल मुफ्त में मुहैया कराई जाएगी। अधिक दूरी होने पर उपभोक्ताओं को 20 रुपये प्रति मीटर के हिसाब से भुगतान भी देना होगा। कुंडा, पट्टी, लालगंज, रानीगंज, सदर परिक्षेत्र में क्षेत्रीय उपकेंद्र के जेई कर्मचारियों की मदद से पुराने उपभोक्ताओं को आरमर्ड केबल लगवाने की सलाह भी देंगे।
क्या है आरमर्ड केबल
दरसअल गैस चूल्हे का कनेक्शन लेने के दौरान स्टील कवर युक्त पाइप के जैसे ही आरमर्ड केबल है। इसे लगाने के लिए लोहे की ब्लेड अथवा कटिंग मशीन का उपयोग किया जाएगा। एक बार केबल कटने के बाद इसको जोड़ा नहीं जा सकता है। पोल से मीटर तक केबल लगाने के बाद इसे एडॉप्टर हुक से फंसाया जाएगा।
नए उपभोक्ताओं को पहले 25 मीटर तक मुफ्त में आरमर्ड केबल प्रदान की जाएगी। यदि पोल से मकान की दूरी मानक से अधिक है तो भुगतान भी जमा कराया जाएगा। सभी डिवीजन में केबल को लगवाने का जोर है। बिजली चोरी व मीटर बाईपास पर इस केबल की मदद से लगाम लगेगी।
सतपाल, अधीक्षण अभियंता