फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 वर्ष का कारावास, 50 हजार अर्थदंड

विज्ञापन
विज्ञापन
एडीजे एवं विशेष न्यायाधीश पाॅक्सो एक्ट पारुल वर्मा ने लालगंज थाना क्षेत्र एक गांव निवासी मोनू उर्फ संतलाल को नाबालिग से दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के दोष में 20 वर्ष का कारावास व 50 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया।
विज्ञापन

कोर्ट ने अर्थदंड की धनराशि पीड़िता के चिकित्सकीय एवं मानसिक आघात की पूर्ति एवं पुनर्वास के लिए प्रदान करने का आदेश दिया।
साथ ही कोर्ट ने पीड़िता को रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष से भी आर्थिक क्षतिपूर्ति प्रदान करने के आदेश दिए। राज्य की ओर से पैरवी विशेष लोक अभियोजक प्रदीप पांडेय व देवेश चंद्र त्रिपाठी ने की।
वादिनी मुकदमा पीड़िता की मां के मुताबिक 4 नवंबर 2019 को शाम 4:30 बजे उनकी 12 वर्षीय बेटी अकेले घर के दरवाजे पर खाना खा रही थी। तभी मोनू दरवाजे पर आया और नाबालिग बेटी का जबरन हाथ पकड़कर घर के अंदर ले गया। दरवाजे को बंद कर बेटी के मुंह पर दुपट्टा बांधकर कर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

घर की खिड़की से किसी को आते देखकर मोनू पीछे के दरवाजे से भाग गया। साथ ही मोनू ने घटना की जानकारी किसी को देने पर बेटी को जान से मारने की धमकी दी।

शास्त्री नगर अग्रसेन विहार के शिवालिक होम में शिक्षक रविंद्र अग्रवाल के घर दिनदहाड़े हुई डकैती

शास्त्री नगर अग्रसेन विहार के शिवालिक होम में शिक्षक रविंद्र अग्रवाल के घर दिनदहाड़े हुई डकैती

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें