फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता को फटकार

Sun, 21 May 2017 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
खराब हैंडपंप
विज्ञापन

विज्ञापन
 कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप उर्फ  मोती सिंह के निशाने पर अधिशासी अभियंता जलनिगम राजेश खरे रहे। उन्होंने रिबोर और पाइप लाइन की जानकारी मांगने पर घुमाकर उत्तर देने पर फटकार लगाते हुए डीएम को समिति गठित कर भौतिक सत्यापन कराने को कहा है। उन्होंने बिजली विभाग को जले हुए ट्रांसफार्मर को 48 घंटे के अंदर बदलने को कहा है।
शनिवार को पट्टी डाकबंगले में कैबिनेट मंत्री की हुई समीक्षा बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों को तलब किया गया था।

दोपहर बारह बजे हुई समीक्षा बैठक पट्टी विधानसभा में हुए विकास को लेकर केंद्रित रही। अधिशासी अभियंता जलनिगम से पट्टी विधानसभा में रिबोर और पाइप लाइन बिछाने की रिपोर्ट मांगने पर स्पष्ट उत्तर नहीं देने पर फटकार लगाते हुए डीएम से सप्ताह भर के अंदर समिति गठित कर भौतिक सत्यापन कराने को कहा है। बिजली विभाग के एसडीओ पट्टी को जलने वाले ट्रांसफार्मर को 48 घंटे के अंदर बदलने को कहा है। उन्होंने पट्टी में कंट्रोलरुम की स्थापना करने को कहा है। उन्होंने पिछले पांच वर्षो में विधायक निधि से बनने वाले स्कूलों का भौतिक सत्यापन करने को कहा है। पुलिस विभाग की समीक्षा में अपराध पर काबू पाने के लिए एसपी शगुन गौतम को निर्देश देते हुए गलत व्यक्तियों पर फर्जी मुकदमें नहीं लादने की हिदायत दी। उन्होंने थानों से शराब की तस्करी और दलाली बंद करने को कहा है। समीक्षा बैठक में डीएम शरद कुमार सिंह, सीडीओ राजकमल यादव सहित सभी जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


पट्टी डाकबंगले में दोपहर बारह बजे समीक्षा बैठक होने के कारण डीएम, एसपी सहित सभी विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी पट्टी में मौजूद रहे। इससे 11 बजे से तीन बजे तक मुख्यालय अधिकारी विहीन रहा। दूर-दूर से आने वाले फरियादियों को निराश होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप उर्फ मोती सिंह ने कहा है कि संवाद प्रेषण का सशक्त माध्यम मीडिया होता है। वह शनिवार को अफीम कोठी में साप्ताहिक समाचार पत्र प्रताप प्रहरी वार्षिकोत्सव के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि अगर जिले में भूमि मिली तो विश्वविद्यालय और मेडिकल कॉलेज खोलवाएंगे। इसके पूर्व प्रताप प्रहरी के संपादक सुरेश पांडेय ने स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी, डॉ.शक्ति कुमार पांडेय, सुरेश पांडेय, विवेका त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें