फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: सीएचसी में दो दिन से एक्स-रे मशीन खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील के सीएचसी क्षेत्र में मौजूद सभी पीएचसी रेफरल सेंटर बन गए हैं। अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। सीएचसी में लगी एक्स-रे मशीन दो दिनों से खराब पड़ी है। दो दिन बीत जाने के बाद भी एक्स-रे मशीन अब तक ठीक नहीं की जा सकी। लिहाजा मरीज निराश होकर लौट रहे हैं।
विज्ञापन

सीएचसी में लगी एक्स-रे मशीन पर प्रतिदिन एक रुपये की पर्ची कटाकर मरीज अपना एक्स-रे करा लेते हैं। जिससे उन्हें बाहर जाकर अपनी जेब ढीली नहीं करनी पड़ती है। शनिवार को तरदहा निवासी उमेश पांडेय अपना एक्स-रे कराने सीएचसी पहुंचे। जब उन्होंने पर्ची कटवाई तो उन्हें बताया गया कि एक्स-रे मशीन अभी खराब है। अभी एक्स-रे नहीं हो पाएगा।
इसी तरह कई मरीज अपना एक्स-रे कराने आए, लेकिन मशीन खराब होने की बात सुनकर निराश होकर लौट रहे थे। सीएचसी अधीक्षक डॉ.अखिलेश जायसवाल ने बताया कि एक्स-रे मशीन टेक्निकल कारणों से शुक्रवार को खराब हो गई थी। इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। जल्द ही इसे ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन




सीएचसी के ऑक्सीजन प्लांट का डिप्टी सीएमओ ने किया निरीक्षण
पट्टी। डिप्टी सीएमओ ने शनिवार को सीएचसी के ऑक्सीजन प्लांट के साथ सेवाओं का भी औचक निरीक्षण किया। अभिलेखों में खामियां मिलने पर अधीनस्थों को फटकार भी लगाई।
डिप्टी सीएमओ एएन राय द्वारा सीएचसी परिसर में लगे ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया गया। ऑक्सीजन प्लांट की गुणवत्ता परखने के पश्चात उसे सही और चालू हालत में पाया गया। इसके पश्चात उन्होंने चिकित्सा सेवाओं के साथ अभिलेखों का भी निरीक्षण किया। कई अभिलेखों में खामियां पाई गई। जिसे जल्द से जल्द दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया। दोपहर एक बजे पहुंचे डिप्टी सीएमओ लगभग दो घंटे तक निरीक्षण का कार्य करते रहे। उन्होंने बताया कि निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य सीएचसी में लगे ऑक्सीजन प्लांट की गुणवत्ता का निरीक्षण करना था। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर अखिलेश जायसवाल, डॉक्टर नीरज सिंह, डॉ राकेश डॉक्टर पंकज, श्रीकांत समेत तमाम स्टाफ मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें