देवकली स्थित मैरिज हॉल में अपना दल एस की मासिक बैठक में जुटे पदाधिकारी। मीडिया प्रभारी
शहर के देवकली स्थित मैरिज हॉल में बृहस्पतिवार को अपना दल (एस) की मासिक बैठक हुई। मुख्य अतिथि लक्खू चौधरी व श्रमिक मंच के प्रदेश अध्यक्ष मिथिलेश पटेल रहे। अध्यक्षता जिला महासचिव बृजेश पटेल व संचालन योगेश पटेल ने किया।
लक्खू चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। विश्वनाथगंज विधायक जीतलाल पटेल ने कहा कि बूथ स्तर पर कार्यकर्ता अपनी सक्रियता को बढ़ा दें।
बैठक में विधिक मंच के प्रदेश महासचिव परमानंद मिश्र, जिलाध्यक्ष राजकुमार पटेल, विजय सिंह, राजेंद्र पाल, संजय राज पटेल, किरण पटेल, प्रतिभा पटेल, कमलेश कुमार, दिनेश सिंह, सुरेश चंद्र, मंजर सरोज, ओम प्रकाश मौजूद रहे।