फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: निर्माणाधीन छत गिरने से मजदूर की मौत, दूसरा गंभीर

विज्ञापन
लालगोालगंज में हुए हादसे के बाद मलबे में दबे मजदूरों को निकालने का प्रयास करते लोग
विज्ञापन
नवाबगंज थाना क्षेत्र के लालगोपालगंज स्थित दानियालपुर (जहीदपुर) में निर्माणाधीन मकान की छत की ढलाई के दौरान शटरिंग का पाया टूट गया, जिससे छत गिर गई। मलबे के नीचे दबने से मजदूर गुलशन पाल (25) की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन


प्रतापगढ़ जनपद के हथिगवां थाना अंतर्गत खनऊ का पूरा, बरना गांव निवासी शमशाद अली दानियालपुर में मकान का निर्माण करा रहे थे। मंगलवार को दोपहर करीब एक बजे छत की ढलाई के दौरान अचानक शटरिंग का पाया टूट गया। देखते ही देखते निर्माणाधीन छत ढह गई। इस दौरान ढलाई कर रहे दो मजदूर गुलशन पाल (25) व मुकेश (22) मलबे के नीचे दब गए।
सूचना पर आसपास के लोग बचाव के लिए दौड़े, लेकिन मलबा भारी होने के कारण सफलता नहीं मिली। इसके बाद नगर पंचायत कार्यालय से जेसीबी बुलाई गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद गुलशन पाल निवासी रंभा का पूरा, थाना हथिगवां, प्रतापगढ़ को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

उसे सीएचसी कौड़िहार भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मलबे में फंसे दूसरे मजदूर मुकेश निवासी धीमी थाना हथिगवां को निकालने का अभियान जारी रहा। लगभग दो घंटे बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पाकर चौकी प्रभारी मनीष राय व इंस्पेक्टर नवाबगंज राघवेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोट
दानियालपुर में निर्माणाधीन मकान ढहा है, उसका नियमानुसार नक्शा स्वीकृत नहीं था। कार्यालय द्वारा नोटिस जारी किया गया था। मौखिक रूप से भवन स्वामी को कार्यालय बुलाया गया था, लेकिन वह नहीं आए। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।- पद्मजा मिश्रा, अधिशासी अधिारी, नगर पंचायत लालगोपालगंज।

नक्शा स्वीकृति के बगैर हो रहा था मकान का निर्माण

हादसे ने निर्माण कार्यों में बरती जा रही लापरवाही को उजागर कर दिया है। बताया जाता है कि जिस मकान की छत गिर जाने से एक मजदूर की जान गई, उसका निर्माण बिना किसी स्वीकृत मानचित्र के कराया जा रहा था। नगर पंचायत कार्यालय द्वारा इस अवैध निर्माण को लेकर पहले ही नोटिस जारी किया गया था, लेकिन भवन स्वामी ने सरकारी निर्देशों को पूरी तरह दरकिनार कर दिया। नियमों को ताक पर रखकर बिना तकनीकी देखरेख के कराए जा रहे इस निर्माण कार्य में मजदूरों की सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई।

चेयरमैन प्रतिनिधि ने संभाली कमान
हादसे की सूचना मिलते ही नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मुख्तार अहमद मौके पर पहुंच गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने बिना विलंब किए नगर पंचायत कार्यालय से जेसीबी मशीन और बचाव कर्मियों की टीम को घटनास्थल पर बुलाया। पुलिस स्थानीय नागरिकों के समन्वय से चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन में मुख्तार अहमद खुद मौके पर डटे रहे।

- डीसीपी घटनास्थल पर पहुंचे, दोषियों पर कार्रवाई का निर्देश

हादसे की जानकारी मिलने के बाद डीसीपी कुलदीप सिंह गुनावत, एसीपी श्यामजीत सिंह ने घटनास्थल का मुआयना किया। पूछताछ में पता चला कि निर्माण कार्य में कुल 16 मजदूर लगे थे, जिनमें राजमिस्त्री सहित चार लोग छत की ढलाई का काम कर रहे थे। हादसे के बाद से राजमिस्त्री मौके से फरार बताया जा रहा है। डीसीपी ने लापरवाही पर सख्त रुख अपनाते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है।
मकान मालिक पुलिस गिरफ्त में
हादसे के बाद पुलिस ने मकान मालिक शमशाद अली को हिरासत में ले लिया है। डीसीपी के निर्देश पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। बिना नक्शा पास कराए व सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर निर्माण कराने के आरोप में मकान मालिक से पूछताछ की जा रही है।

लालगोालगंज में हुए हादसे के बाद मलबे में दबे मजदूरों को निकालने का प्रयास करते लोग

लालगोालगंज में हुए हादसे के बाद मलबे में दबे मजदूरों को निकालने का प्रयास करते लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें