फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: छत से गिरे मजदूर की मौत, परिजनों ने अंतिम संस्कार से किया इन्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
छत की सफाई करते समय गिरे एक मजदूर की 22 जून को पीजीआई लखनऊ में मौत हो गई। मंगलवार रात शव घर पहुंचने पर परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। वे मकान मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

शंकरपुर निवासी घनश्याम सरोज (43) मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। 17 जून को वह पूरे दयाल निवासी आदित्य मिश्र के घर काम करने गया था। आरोप है कि छत पर सीढ़ी से चढ़ते समय वह नीचे गिर गया। गंभीर हालत में उसे सीएचसी कोहड़ौर, मेडिकल कॉलेज, एसआरएन प्रयागराज और फिर पीजीआई लखनऊ रेफर किया गया। उपचार के दौरान 22 जून को उसकी मौत हो गई। मृतक के दो बेटे और एक बेटी है।
पत्नी यशोदा देवी ने मकान मालिक आदित्य मिश्र के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। उनका आरोप है कि दुर्घटना के बाद पति को समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया गया। परिजनों ने प्राथमिकी दर्ज न होने तक शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार किया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी धनंजय राय ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। सीओ सिटी प्रशांत राज ने बताया कि शव के अंतिम संस्कार के लिए बातचीत जारी है। उन्होंने प्राथमिकी दर्ज कर जांच करने और पुलिस बल तैनात करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें