फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बेटी पढ़ाओ और बेटी बचाओ के प्रति जागरूक करेंगी महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
आजीविका मिशन से जुड़ी समूह की महिलाएं अभिभावकों को बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ के प्रति जागरूक करेंगी। इससे परिषदीय विद्यालयों में बालिकाओं के नामांकन की स्थिति में इजाफा होगा। विद्यालयों में दाखिले को लेकर स्कूल चलो अभियान की शुरुआत हो चुकी है।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में दाखिला बढ़ाने को लेकर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से नई पहल की गई है। जिले के 17 ब्लॉकों के अलग-अलग ग्राम पंचायतों में गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को विद्यालयों में बालिकाओं का नामांकन बढ़ाने की जिम्मेदारी दी गई है। समूह की महिलाएं गांव- गांव भ्रमण कर अभिभावकों से संपर्क करेंगी।
बालिकाओं के शिक्षा की महत्ता पर चर्चा करते हुए जागरूक करेंगी। अधिक से अधिक बालिकाओं का दाखिला कराने की जिम्मेदारी समूह की महिलाओं की दी गई है। प्रत्येक समूह में करीब 20 महिला सदस्य हैं। पांच-पांच सदस्यों की टोली अभिभावकों के घर पहुंचेगी।
विज्ञापन

बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ योजना की जानकारी देंगी। परिषदीय विद्यालयों में मिलने वाली सुविधाओं से भी अभिभावकों को अवगत कराएंगी। प्रभारी डीसी एनआरएलएम दयाराम यादव ने बताया कि समूह की महिलाएं बेटियों के शिक्षा के प्रति अभिभावकों को जागरूक करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें