फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

विज्ञापन
सांगीपुर के पूरब देउम गांव में महिलाओं की पिटाई करते दबंग। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
सांगीपुर। रास्ते के विवाद में दबंगों ने घर में मौजूद महिलाओं को लाठी-डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। ग्रामीणों के बीचबचाव के बाद विवाद शांत हो सका। जानकारी पर पहुंची पुलिस आरोपियों को पूछताछ के लिए थाने ले गई है। आरोपियों द्वारा महिलाओं की पिटाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
विज्ञापन

सांगीपुर थाना क्षेत्र के देऊम पूरब गांव निवासी रामदेव गुप्ता का पड़ोसी तीर्थराज मिश्र से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। इस मामले को लेकर दीवानी न्यायालय में मुकदमा भी दायर कराया गया है। आरोप है कि मंगलवार को तीर्थराज के पक्ष के लोग रास्ते में दीवार खड़ी कर रास्ता अवरुद्ध करने लगे। यह देख रामदेव गुप्ता के घर में मौजूद महिलाएं विरोध जताने पहुंच गईं। इस पर तीर्थराज के पक्ष में लाठी-डंडा लेकर जुटे दबंगों ने महिलाओं पर हमला बोल दिया। महिलाओं को गांव में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। जान बचाने के लिए महिलाएं घर की ओर भागीं तो आरोपियों ने खदेड़कर दरवाजे पर भी जमकर पीटा। दबंगों की पिटाई से राजपति देवी (45) पत्नी रामदेव, संगीता (35) पत्नी मोतीलाल, सिरताजी (65) पत्नी रामसेवक व हीरा (45) पुत्र रामसेवक घायल हो गए। ग्रामीणों के बीचबचाव करने पर किसी तरह मामला शांत हुआ।
इस बीच जानकारी पर सांगीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिलाओं को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने के साथ ही कुछ आरोपियों पूछताछ के लिए थाने ले गई। उधर, महिलाओं की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है। इस बारे में पुलिस का कहना है कि रास्ते के विवाद को लेकर मारपीट हुई है। मामले की जांच की जा रही है, इसके बाद आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें