नगर पंचायत ढकवा के देवरखा गांव में महिला का शव कमरे में लटका मिला। घटना के बाद पुलिस ने महिला के पिता की तहरीर पर पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
पिता रामदीन गौतम ने बताया कि उनकी बेटी सुनीता गौतम की शादी राजभवन गौतम के साथ वर्ष 2012 में हुई थी। पिता ने बताया कि शादी के बाद से ही दामाद राजभवन बेटी पर दूसरे युवक से बात करने का आरोप लगाकर प्रताड़ित करता था। इसी प्रताड़ना से तंग आकर बेटी सुनीता ने शुक्रवार को आत्महत्या कर ली।
मृतका अपने पीछे दीपक (10 ), दीप्ति (5), पारु (3), आयुषी (दो) और प्रियांशु (1) को छोड़ गई। पीएम के बाद शुक्रवार की शाम करीब चार बजे शव घर पहुंचने पर इब्राहिमपुर घाट पर अंतिम संस्कार हुआ। थानाध्यक्ष राकेश चौरसिया ने बताया कि पति पर मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के बाद से ही आरोपी फरार है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मृतका सुनीता गौतम। फाइल फोटो