फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बेटे के साथ मायके जा रही महिला की बाइक ऑटो से टकराई, गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
लीलापुर के हंडौर चौराहे के पास सोमवार सुबह आठ बजे बेटे हिफजुर्रहमान के साथ मायके जा रही शाहजहां बेगम (55) की बाइक ऑटो से टकरा गई। हादसे में महिला सड़क पर गिरकर जख्मी हो गई। उसके सिर में गंभीर चोट आई। राहगीरों की मदद से महिला को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। वहीं, चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

शकूहाबाद निवासी मोहम्मद अश्फाक की पत्नी शाहजहां बेगम इकलौते बेटे के साथ मायके चकसारा गांव जा रही थीं। हंडौर चौराहे के पास सामने से आ रहे ऑटो से भिड़ंत हो गई। हादसे में जख्मी महिला को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर चले गए।
सूचना पर पुलिस मृतका के घर पहुंची। परिजनों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ लालगंज राजीव द्विवेदी ने बताया कि ऑटो चालक की तलाश की जा रही है। परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें