मानिकपुर के रहमतअली का पुरवा के समीप कार व बाइक की टक्कर के बाद पहुंची पुलिस। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
कार - बाइक की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर एक अन्य घटना में एक बच्चे समेत तीन लोग घायल हो गए। इसमें एक महिला को गंभीर रूप से घायल होने पर रेफर कर दिया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। इससे उसके परिजनों में चीख पुकार मच गई।
मानिकपुर के रहमतअली का पुरवा के पास एक कार बाइक में टक्कर मारते हुए पलट गई। कार वालो को तो कोई चोट नहीं आई लेकिन बाइक सवर कमलेश कुमार व उनकी पत्नी मिथिलेश (35) कुमारी को गंभीर चोट आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को कुंडा सीएचसी भेजवाया। चिकित्सकों ने मिथिलेश कुमारी को रेफर कर दिया।
प्रयागराज ले जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई। उधर चौरही के पास लेहदरी रोड पर बाइक दुर्घटना में सज्जन सिंह पुत्र राजेंद्र बहादुर निवासी फतेहपुर व एक अन्य महिला को चोटें आईं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।