फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: सीएचसी में तड़पती रही महिला, नदारद रहे डॉक्टर

Sun, 24 Sep 2023 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
- नाराज परिजनों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज कराई शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संडवाचंडिका। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, संडवा चंद्रिका में शनिवार की शाम डॉक्टर न मिलने की वजह से एक महिला इलाज के अभाव में करीब आधे घंटे तक दर्द से कराहती रही। परिजनों को आक्रोशित देख स्वास्थ्यकर्मियों ने गंभीर हालत होने का हवाला देकर मरीज को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
अंतू के खैरागौर बारी निवासी सावित्री देवी को अचानक सीने में दर्द होने लगा। परिजन इलाज के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संडवा चंद्रिका ले गए। स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने के बाद करीब आधे घंटे तक महिला दर्द से कराहती रही। इसके बावजूद कोई डॉक्टर इलाज के लिए नहीं मिला। डाक्टर के केंद्र पर न होने से मरीजों ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्यकर्मियों ने मरीज को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजनों का आरोप है कि मौके पर कोई भी डॉक्टर मौजूद नहीं थे। सूचना देने के बाद भी आधे घंटे तक कोई डॉक्टर नहीं आया। परिजनों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। सीएचसी अधीक्षक मनोज कनौजिया ने जानकारी से इन्कार किया। कहा, ऐसा है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें