फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम की सभा में जा रही महिला की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के मुख्यमंत्री की जनसभा में पति के साथ बाइक से शामिल होने आ रही संजना (28) की मौत हो गई। खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। महेशगंज थाना के अरूहारी निवासी सुनील कुमार गौतम सोमवार को अपनी पत्नी संजना के साथ बाइक से लालगंज के नया का पुरवा में आयोजित मुख्यमंतत्री की जनसभा में शामिल होने आ रहा था। लालगंज कोतवाली के धारूपुर के समीप कटरा चौराहे पर अज्ञात ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दिया।
विज्ञापन

जिससे संजना गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों की मदद से सुनील अपनी पत्नी को उपचार के लिए सीएचसी लेकर पहुंचा। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसे संयोग ही कहा जाएगा कि संजना की गोद में बैठा बेटा आदर्श बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें