फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में महिला ने जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध हालत में महिला ने जहर खाकर जान दे दी। मृतका प्रयागराज जनपद की रहने वाली थी। पुलिस को जानकरी दिए बिना परिजन रात में शव लेकर घर चले।
विज्ञापन

प्रयागराज जिले के होलागढ़ थाना क्षेत्र के राजापुर चौबारा निवासी अनुराधा तिवारी (35) पत्नी सत्यप्रकाश तिवारी बेटे को पढ़ाने के लिए लालगंज के जलेसरगंज रोड पर किराए का कमरा लेकर रहती थी।
मंगलवार की शाम पांच बजे किसी बात से नाराज होकर उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबियत बिगड़ने की जानकारी होने पर आसपास के लोग लालगंज सीएचसी ले गए, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में उसकी सांसें थम गईं। घटना की जानकारी पर मृतका के परिजन पहुंचे और पुलिस का सूचना दिए बिना शव लेकर घर चले गए। मृतका का पति फौज में नौकरी करता है। उसने जहर क्यों खाया, इस बारे में आसपास के लोग कुछ नहीं बता सके। प्रभारी कोतवाल का कहना है कि घटना की जानकारी नहीं है। शिकायत मिलने पर पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें