फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: इलाज के दौरान प्रसूता की मौत, लापरवाही का आरोप लगा किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के महिला अस्पताल में शनिवार रात प्रसूता की मौत के बाद इमरजेंसी गेट पर 16 घंटे तक हंगामा चला। परिजनों ने चिकित्सक व स्टाफ नर्स पर इलाज में लापरवाही और पैसा मांगने का आरोप लगाया। परिजनों ने 50 लाख रुपये मुआवजा और लापरवाही करने वाले स्टाफ पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. सोमनाथ, सीएमएस डॉ. रमेश पांडेय व सीएमओ डॉ. एएन प्रसाद के समझाने पर परिजन रविवार दोपहर दो बजे शांत हुए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अमेठी के संग्रामपुर थाना के अम्मरपुर धौरहरा की मनीषा वर्मा को प्रसव पीड़ा होने पर पति राकेश पटेल व परिजन शनिवार की सुबह महिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। डॉ. नेहा ने शाम साढ़े छह बजे ऑपरेशन किया। मनीषा ने बेटी को जन्म दिया।
विज्ञापन

रात साढ़े नौ बजे अचानक मनीषा की तबीयत बिगड़ने लगी। पति का आरोप है कि पत्नी को दर्द होने पर कई बार नर्स से शिकायत की गई लेकिन कोई देखने तक नहीं आया। नर्स ने कहा कि मरीज नाटक कर रही है। चिकित्सक भी वार्ड में नहीं पहुंचे।
रात 11:30 बजे दर्द से तड़पते हुए प्रसूता ने दम तोड़ दिया। पति का आरोप है कि चिकित्सकों ने खुद के बचाव में मनीषा को प्रयागराज रेफर कर दिया। वहीं, घरवालों ने वार्ड और इमरजेंसी गेट पर शव रखकर प्रदर्शन किया। परिजन आर्थिक सहायता देने के साथ ही लापरवाह स्टाफ पर कार्रवाई की मांग करते रहे। प्राचार्य ने लापरवाह स्टाफ पर कार्रवाई का आश्वासन देते हुए प्रदर्शन खत्म कराया।
स्वीपर पर रिश्वत लेने का आरोप

मृतका के पति का आरोप है कि अस्पताल की स्वीपर ने ऑपरेशन के नाम पांच हजार रुपये रिश्वत ली थी। रिश्वत का तीन हजार रुपये डॉक्टर को देने की बात कही थी।
अस्पताल में ही मंगवाई बर्फ
गर्मी में शव से दुर्गंध न उठे इसके लिए परिजनों ने परिसर में ही बर्फ की सिल्ली मंगवा ली। हालांकि हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बर्फ पर रखने नहीं दिया।
वर्जन-
तीन सदस्यीय टीम गठित की है। ऑपरेशन के नाम पर रिश्वत लेने के संबंध में दूसरे मरीजों से भी पूछताछ की जाएगी। पुष्टि होने पर संबंधित स्टाफ कर्मी के खिलाफ कार्रवाई होगी। - डॉ. सोमनाथ, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें