कुंडा में सांड के हमले में मृत ईलू शुक्ला। फाइल फोटो
हथिगवां के कल्याणपुर गांव में शुक्रवार की शाम घर से खेत के लिए निकली वृद्धा पर सांड़ ने हमला कर दिया। वृद्धा गिरी तो सांड़ ने सींग से कई बार वार कर लहूलुहान कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उनका दम टूटा गया।
कल्याणपुर गांव निवासी ईलू शुक्ला (62) पत्नी छेदीलाल शुक्ला शुक्रवार की देर शाम घर से खेत की तरफ जा रही थीं। जैसे ही वह घर से थोड़ी दूर पहुंचीं तभी एक सांड़ ने उन पर हमला कर जमीन पर गिरा दिया। उनकी चीख सुनकर जब तक आसपास के लोग जब तक वहां पहुंचते तब तक सांड़ ने सींग से कई वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
परिजनों के साथ ग्रामीण घायल ईलू को अस्पताल ले जाने लगे। रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। रोते-बिलखते परिजन शव लेकर घर आ गए। शनिवार को ईलू के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।इंस्पेक्टर नंदलाल सिंह ने इस तरह की किसी घटना की जानकारी से अनभिज्ञता जताई है।