फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: महिला ने सामूहिक दुष्कर्म का लगाया आरोप, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने दो युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। प्रेम प्रसंग के चलते पीड़िता के पति ने तलाक दे दिया।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि दो युवकों ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। पीड़िता सात माह की गर्भवती है। बताया कि कंधई के गुतौली गांव निवासी मुफीज अहमद, एजाज अहमद उसके घर आते जाते थे। मुफीज ने शादी का वादा किया था। हालांकि परिजनों ने 2025 में दिलीपपुर इलाके में शादी कर दी।
शादी के बाद भी दोनों शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाते रहे। अश्लील-फोटो वायरल करने की धमकी देकर जबरन दुष्कर्म करते रहे। इस बीच आरोपियों ने वीडियो और फोटो वायरल कर दी। वायरल फोटो और वीडियो पति ने तलाक दे दिया। सीओ पट्टी मनोज रघुवंशी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें