फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: ब्रह्मदेव की हत्या की गुत्थी उलझी

विज्ञापन
विज्ञापन
अलवारा झील के पट्टाधारक के लिए मत्स्य आखेट करने वाले बिहार राज्य के ब्रह्मदेव की हत्या की गुत्थी अब तक नहीं सुलझ पाई है। घटनास्थल की परिस्थितियां और जांच से मिली जानकारियां इस वारदात को और रहस्यमय बना रही हैं।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, पोस्टमार्टम की शुरुआती रिपोर्ट में मृतक के सीने की दोनों पसलियों में फ्रैक्चर मिला है। शरीर में अंदरूनी चोटों के संकेत भी मिले हैं। पेट में लिक्विड होने और भोजन के स्पष्ट अवशेष न मिलने से आशंका है कि ब्रह्मदेव ने घटना से काफी समय पहले खाना नहीं खाया था।
हालांकि, पुलिस या चिकित्सकीय रिपोर्ट सार्वजनिक होने पर ही इसकी आधिकारिक पुष्टि होगी। जिस खेत में ब्रह्मदेव का शव मिला, वहां के हालात कई सवाल खड़े कर रहे हैं। घटनास्थल पर संघर्ष के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। मृतक की दोनों चप्पलें व्यवस्थित रखी थीं और शव भी सीधे लेटी अवस्था में पाया गया।
विज्ञापन

हत्या कहीं और होने की आशंका: ये परिस्थितियां इस आशंका को मजबूत करती हैं कि हत्या कहीं और की गई थी। बाद में शव को खेत तक लाया गया होगा। पुलिस तकनीकी और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है। हत्या में कितने लोग शामिल थे और इसके पीछे क्या राज था, यह अभी भी एक रहस्य है। वहीं मामले में सीओ जनेश्वर पांडेय ने कहा कि जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें