फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: महिला हवाईदार समेत दो बेटों को भेजा जेल, प्राचार्य को दी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली के सपहाछात स्थित सुखराज सिंह बालिका डिग्री कॉलेज में बरामद अवैध पटाखा फैक्टरी के मामले में महिला हवाईदार समेत दो बेटों को पुलिस ने जेल भेजा। नामजद हवाईदार का मदरसा शिक्षक बेटा फरार है। प्राचार्य को दोषी बता रही पुलिस के सुर आधी रात को बदल गए। रात में ही पुलिस ने उसे मुचलके पर छोड़ दिया।
विज्ञापन

पट्टी एसडीएम और सीओ की छापेमारी में सोमवार को कॉलेज के 14 कमरों में अवैध तरीके से पटाखा फैक्टरी चलती हुई मिली थी। 14 कमरों से करीब 47 लाख के पटाखे बरामद हुए थे। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनंदन राय कॉलेज के प्रिंसिपल आद्या प्रसाद सिंह, हवाईदार मदीना व उसके दो बेटों को दोषी बताते हुए हिरासत में लेने का दावा किया था। हालांकि सोमवार रात में ही पुलिस ने कॉलेज के प्राचार्य आद्या प्रसाद सिंह को मुचलके पर रिहा कर दिया।
इस मामले में दरोगा गौरव त्रिवेदी व सचिन यादव की तहरीर पर पुलिस ने हवाईदार मदीना बेगम, उसके बेटे सलमान सिद्दीकी, सैफ व हाफिज फिरोज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। बरामदगी व कार्रवाई में कहीं भी प्राचार्य का जिक्र नहीं है। पट्टी सीओ मनोज रघुवंशी ने बताया कि चूंकि प्राचार्य का स्वास्थ्य ठीक नहीं था और वह बुजुर्ग भी हैं। उन्हें मुचलके पर छोड़ा गया है। वह भी कार्रवाई के दायरे में हैं।
विज्ञापन

महिला हवाईदार व उसके दो बेटों को जेल भेजा गया। नामजद मदरसा शिक्षक हाफिज फिरोज फरार है। उसकी तलाश में पुलिस टीम लगी है। परिवार के साथ मिलीं महिलाओं का कोई दोष सामने नहीं आया।


10 घंटे में ही बदल गए पुलिस के बोल
तीन साल से बंद डिग्री कॉलेज में 47 लाख के अवैध पटाखों को बरामद करने वाली पुलिस ने प्रेसनोट जारी करते हुए दावा किया था कि घटना के दोषी प्राचार्य आद्या प्रसाद सिंह हैं। उनकी जानकारी में हवाईदार पटाखा बना रहे थे। महिला हवाईदार व उसके बेटों संग प्राचार्य की गिरफ्तारी भी बताई जाती रही थी। देर रात तक प्राचार्य को आरोपी बताते हुए उनके खिलाफ केस दर्ज करने की बात पुलिस के जिम्मेदार करते रहे। मगर उनका यह दावा 10 घंटे में ही बदल गया। इलाके में इस बात की चर्चा है कि पुलिस ने दबाव में यह कदम उठाया है या फिर कुछ और मामला है। जो इतना जल्दी पुलिस बैकफुट पर आ गई। पट्टी कोतवाल अभिषेक सिरोही सफाई देते रहे कि प्राचार्य के स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें राहत दी गई है लेकिन कार्रवाई उनके खिलाफ भी होगी। फिलहाल 10 घंटे के भीतर पुलिस के बदले बोल से हर कोई हैरत में है।


उपायुक्त ने की थी छापेमारी
पट्टी रोड स्थित हवाईदार सलमान सिद्दीकी के कार्यालय व गोदाम पर 22 अक्तूबर 2024 काे प्रयागराज से राज्य कर विभाग के उपायुक्त अरुणेश कुमार यादव ने छापेमारी की थी। पटाखों की खरीद फरोख्त के साथ ही गोदाम की जांच की थी। कुछ कमियां भी मिली थी। एकाउंटेंट न होने के चलते टीम जांच कर वापस चली गई। टीम ने दस्तावेज अपने कब्जे में लिए थे। हालांकि बाद में जांच टीम ने जुर्माना लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें