फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड ने दे दी दस्तक सुबह-शाम सिहरन

Sun, 16 Oct 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
विज्ञापन
न्‍यूूज
विज्ञापन
थोड़ी देर के लिए ही सही, ठंड ने दस्तक दे दी है। सुबह-शाम लोगों को हल्की सिहरन का भी एहसास होने लगा है। बीते तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की की गई है। मौसमविदें की की मानें तो आने वाले तीन-चार दिनों में पारा और गिरेगा। पारे में आई गिरावट से सुबह और शाम मौसम में ठंडक महसूस की जाने लगी है।  वहीं दिन और रात के मौसम में अंतर होने से लोग मौसमी बुखार की जद में आ रहे हैं।  
विज्ञापन


आम तौर अक्तूबर के पहले सप्ताह में ठंडक महसूस होने लगती थी। लेकिन इस बार बरसात की तरह ठंड ने भी देर से दस्तक दे दी है। बीते तीन-चार दिनों से लोगों इसका एहसास भी होने लगा है। सुबह तड़के और शाम के वक्त हल्की सिहरन हो रही है। सुबह पंखा बंद करना पड़ रहा है। 10 अक्तूबर को जिले का न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस था। 15 अक्तूबर को वह घटकर 17.7 पर आ गया। इससे यह साफ है कि मात्र पांच दिनों में 6.1 डिग्री सेल्सियस तापमान में कमी आई है। हालांकि अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई है। 10 अक्तूबर को अधिकतम तापमान 32.4 था, जो 15 अक्तूबर को बढ़कर 34.4 पर पहुंच गया।

 सांस के रोगियों के लिए बढ़ी मुसीबत
मौसम में तेजी से हो रहे परिवर्तन और दिन-रात के तापमान में भारी अंतर होने के कारण इस समय को संक्रमण काल भी कहा जाता है। ऐसे मौसम में बीमारियां तेजी से फैलती हैं। खासकर सांस के रोगियों के लिए मुसीबत बढ़ जाती है। जिला अस्प्ताल में इस समस्या से परेशान मरीज हर रोज पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फीजिशियन डा. आरडी द्विवेदी ने बताया कि इस समय में वायरल बुखार और जुकाम अधिक होता है। लोग इसे सामान्य बीमारी समझते हैं, मगर इसकी जांच अवश्य करानी चाहिए। दमा और गठिया रोगियों के लिए भी यह समय कष्टदायक होता है। उन्हें विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। सुबह ठंडी और दोपहर में पड़ने वाली गर्मी से शरीर के तापक्रम का संतुलन बिगड़ जाता है। इससे लोगों में जुकाम-बुखार और गले में खरास की शिकायत अधिक हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें