विकास भवन के सामने खड़ी गाड़ी में लिखा उत्तर प्रदेश सरकार। संवाद
सरकार ने भले ही निजी वाहनों पर उत्तर प्रदेश सरकार या फिर पद नाम लिखाने के लिए रोक लगा रखा है, मगर जिले में इसका असर नहीं दिख रहा है। सरकारी नौकरी करने वाले लोग कार से लेकर बाइक में उत्तर प्रदेश सरकार, डीएम कैंप कार्यालय, डॉक्टर आदि अपने वाहनों में लिखा रखे हैं।
अंबेडकर चौराहे से होकर गुजरने वाली हर पांच में से एक गाड़ियों में उत्तर प्रदेश सरकार या फिर डीएम कैंप कार्यालय, स्वास्थ्य विभाग लिखा होता है। सड़क पर चलने वालों को दूर से यह दिख जाता है।
पुलिस चेकिंग के दौरान ऐसे वाहनों को रोकना उचित नहीं समझती हैं। एआरटीओ इस गड़बड़ी से आंखें मूंदें हुए हैं। शासन ने सभी तरह के वाहनों पर उत्तर प्रदेश सरकार या फिर पदनाम लिखने से रोक लगा दिया है।
इसे लेकर एडवाइजरी भी जारी की गई है कि कोई भी अधिकारी या कर्मचारी निजी वाहनों पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखकर नहीं चल सकता है। एक-दो नहीं कई कर्मचारी ऐसे हैं जो नियमों को तार-तार कर रहे हैं। अपने वाहन के आगे और पीछे उत्तर प्रदेश सरकार या फिर डीएम कैंप कार्यालय, स्वास्थ्य विभाग लिखाकर चल रहे हैं।
विकास भवन के सामने खड़ी गाड़ी में लिखा उत्तर प्रदेश सरकार। संवाद
विकास भवन के सामने खड़ी गाड़ी में लिखा उत्तर प्रदेश सरकार। संवाद
विकास भवन के सामने खड़ी गाड़ी में लिखा उत्तर प्रदेश सरकार। संवाद