फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में पत्नी की मौत, पति की हालत नाजुक

Sat, 10 Jul 2021 12:21 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

नगर कोतवाली के चिलबिला में सड़क हादसे में दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया, जबकि पति की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर कोतवाली के चिलबिला में सड़क हादसे में दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया, जबकि पति की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

सुलतानपुर जनपद के किनौरा निवासी शांति देवी (50) शुक्रवार को पति बद्री प्रसाद (55) के साथ रिश्तेदारी में जा रहीं थीं। चिलबिला के समीप कार की टक्कर से दोनों घायल हो गए। हादसा देख मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने शांति को मृत घोषित कर दिया। वहीं, उनके पति बद्री की हालत नाजुक बनी है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें