फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान करते हुए फोटो वायरल होने पर एआरओ पर गिरेगी गाज

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। अगर कोई बीडीसी सदस्य या प्रत्याशी मतदान करते समय सेल्फी या फोटो लेकर सोशल मीडिया पर वायरल करता है तो इसकी गाज एआरओ पर गिरेगी। मतदान की गोपनीयता बरकरार रखने के लिए डीएम ने मतदान केंद्रों में मोबाइल ले जाने पर रोक लगा दी है। सांसद , विधायक और सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति मतदान केंद्र के अंदर नहीं घुसने पाएंगे।
विज्ञापन

जिले के 11 विकास खंडों में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए होने वाले मतदान की गोपनीयता बनाए रखने के लिए डीएम डॉ. नितिन बंसल ने मतदान केंद्रों में मोबाइल लेकर जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। मतदाता या प्रत्याशी मतदान केंद्र के बाहर अपना मोबाइल रखकर अंदर जाएंगे। डीएम ने 11 ब्लॉकों के एआरओ को पत्र जारी कर कहा है कि अगर कोई व्यक्ति मतदान करते हुए सेल्फी या फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल करता है , तो उसके खिलाफ कार्रवाई होने के साथ ही एआरओ पर भी गाज गिरेगी। डीएम ने प्रवेश द्वार पर सघन तलाशी लेने के बाद ही मतदाताओं को अंदर जाने देने की बात कही है। डीएम ने मतदान केंद्र के अंदर सांसद, विधायक और सुरक्षा प्राप्त व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगा दी है।
ब्लॉक प्रमुख चुनाव में धनबल, बाहुबल का बोलबाला
प्रतापगढ़। ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव में एक बार फिर धनबल और बाहुबल के बल पर पद हथियाने का खेल खेला जा रहा है। जिले के के बीडीसी सदस्यों को लखनऊ के एक फाइव स्टार होटल में रखा गया है। शनिवार को मतदान करने के समय ये बीडीसी सदस्य सीधे ब्लॉक पहुंचेंगे।
विज्ञापन

जिले के 11 ब्लाकों में होने वाले ब्लॉक प्रमुख चुनाव में दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लग गई है। दूसरी तरफ, कुछ लोग धनबल और बाहुबल से भी प्रमुख की कुर्सी पर कब्जा जमाने में लगे हैं। अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए जिले के कुछ प्रत्याशियों ने बीडीसी सदस्यों को लखनऊ के फाइव स्टार होटल में ठहराया है। हालांकि उन्हें जबरन नहीं रखा गया है, बल्कि वे सहमति से गए हैं। दरअसल, प्रत्याशियों को इस बात का भय था कि विरोधियों ने बीडीसी सदस्यों को अपने चंगुल में फंसा लिया, तो चुनाव से पहले ही हार हो जाएगी। इससे अधिकांश दावेदारों ने अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए बीडीसी सदस्यों के रहने-खाने और मौज-मस्ती करने की पूरी व्यवस्था कर रखी थी। इधर, जिले में बीडीसी सदस्यों के गायब होने की खबर आम होने पर प्रशासनिक उन्हें ढूंढने में लगा रहा, मगर कोई खास सफलता नहीं मिली। कुंडा, बाबागंज, सदर, संडवाचंद्रिका के साथ ही लालगंज और शिवगढ़ में बीडीसी सदस्यों को खोजने में प्रशासनिक अफसरों के साथ ही पुलिस के जवान भी लगे रहे।
हालांकि, देर शाम तक किसी भी बीडीसी सदस्य के परिजनों ने अपहरण और गायब होने की शिकायत नहीं की। शनिवार को 11 बजे से होने वाले मतदान में बीडीसी सदस्यों को सीधे मतदान केंद्र पर ले जाया जाएगा। मतदान करने के बाद भी उन्हें घर छोड़ने की तैयारी है। फिलहाल शिवगढ़, लालगंज, कुंडा, बाबागंज में चुनाव काफी दिलचस्प हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें