फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: नर्सिंगहोम के प्रचार का पंपलेट वितरण करने के दौरान मेले में दौड़ाकर पीटा

Wed, 22 Feb 2023 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
भैरवन गांव के मेला में एक निजी डॉक्टर के कुछ समर्थक नर्सिंगहोम का प्रचार प्रसार करने के लिए लोगों को पंपलेट वितरित कर रहे थे। स्थानीय डॉक्टर के समर्थकों ने अमेठी निवासी डाॅक्टर के समर्थकों को मेला परिसर में दौड़ा कर पीटा और भोजपुरी गीत पर फेसबुक रील भी बनाई। पूरे मामले की शिकायत पर सांगीपुर पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

अमेठी के गौरीगंज के डॉ. निरुपम ने सांगीपुर पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि बुधवार की शाम वह अपने नर्सिंग होम का प्रचार प्रसार करने के लिए भैरवन गांव के मेले में लोगों को पंपलेट वितरित कर रहा था।
आरोप है कि स्थानीय बाजार में दूसरे नर्सिंगहोम संचालक के कुछ समर्थक पहुंचे और पीड़ित के साथ ही उसके साथियों को मेला परिसर में दौड़ाकर पीटा। साथ ही बाजार के आसपास पोस्टर व पंपलेट नहीं लगाने की बात कहकर धमकाया।
विज्ञापन

मारपीट का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। मारपीट करने वाले आरोपियों ने वर्चस्व कायम रखने के लिए भोजपुरी गीत पर एक फेसबुक रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल की है। फेसबुक रील वायरल होने के बाद हरकत में आई सांगीपुर पुलिस ने आरोपियों की तलाश में कार्रवाई शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें