फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूम के आया मानसून, सबको मिला सुकून

Sun, 28 Jun 2015 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार से ही आसमान में उमड़-घुमड़ रहे बादल आखिरकार रविवार भोर में बरस पड़े। मानसून ने जिले में दस्तक दे दी। एक बार भोर में बारिश शुरू हुई तो शाम तक यह क्रम जारी रहा। बीच-बीच में कभी हल्की तो कभी तेज बरसात होती रही। बारिश से भारी तपिश और गर्मी से लोगों को राहत मिल गई। देर शाम तक कुल 18.6 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि एक दो दिन तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। उधर, मानसून की पहली बरसात देख किसानों के मुरझाए चेहरे खिल उठे। वे खेतों की ओर चल पड़े।
विज्ञापन


मानसून की राह देख रहे बेल्हा के लोगों का इंतजार रविवार को खत्म हो गया। मौसम में शनिवार से ही बदलाव देखा जा रहा था। रविवार की भोर करीब चार बजे से बारिश शुरू हुई। सारा दिन रुक-रुक कर बूंदों की झड़ी लगी रही। बीच-बीच चल रही ठंडी हवा लोगों को काफी सुकून दे रही थी। बारिश के इंतजार में बैठे किसानों का मुरझाया चेहरा खिल उठा। कोई मेड़ बांधने में तो कोई खेत की जोताई में जुट गया। यह क्रम दूसरे पहर पांच बजे तक चलता रहा। मौसमविद् देशराज मीना ने बताया कि दो-तीन दिन तक ऐसे ही हालत बने रहेंगे। इसके बाद आसमान साफ होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें