प्रतापगढ़ डिपो की बस कानपुर से लौटते समय रायबरेली के मान्यवर कांशीराम स्कूल के पास अनियंत्रित होकर खाई में चली गई। बस में सवार यात्री शोर मचाने लगे। कई जख्मी हो गए। चालक ने ब्रेक लगाकर बस रोक लिया और बस पलटने से बालबाल बची।
विज्ञापन
यह बस कानपुर से चलकर कुंडा, हीरागंज, डेरवा व जेठवारा होकर प्रतापगढ़ आ रही थी। एआरएम पीके कटियार ने बताया, बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। एक दो यात्रियों को चोटें आई हैं। क्रेन मंगवाकर बस को सड़क पर लाया गया।